उत्पीड़न को लेकर व्यापारियों ने पांचों विधायकों को सौंपे ज्ञापन

मथुरा। उप्र युवा उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री विष्णुदास अग्रवाल व नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जनपद के पांचों विधायकों को व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर ज्ञापन सौंपे। मांट के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि हम उनके साथ हैं व मुख्यमंत्री तक बात पंहुचायेंगे। छाता क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। उनकी आवाज दबा रही है। व्यापारियों से लूट, खसूट की घटना हो रही हैं।

इस पर वह संबंधित मंत्रियों से बात करेंगे। बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी आवाज विधानसभा के प्रश्नकाल में उठायेंगे। आप के ऊपर लगने वाले करों को समाप्त करने की सिफारिश करेंगे। मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने व्यापारियों से शिकायती संबंधी दस्तावेज ले लिये और कहा कि वे प्रदेश सरकार से व्यापारियों पर लगने वाले टैक्स और गुण्डागर्दी को रूकवायेंगे। इस अवसर पर नरेन्द्र अग्रवाल दरबै वाले, विपुल पारीख, श्याम सुन्दर अग्रवाल, राजेश गोयल, जितेन्द्र वाष्र्णेय, सचिन अरोड़ा, अजय खण्डेलवाल, योगेश गोयल, ब्रजबिहारी, चन्द्रप्रकाश, रामनरेश अग्रवाल मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti