उत्पीड़न से परेशान एएनएम और आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ कार्यालय किया हंगामा

प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी, डाक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप 

मथुरा। डॉक्टरों द्वारा एएनएम और आशा कार्यकत्रियों के उत्पीड़न को लेकर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर भारी संख्या में एएनएम एवम आशाओं ने प्रदर्शन कर डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की। एएनएम व आशाओं का कहना था कि डॉक्टरों द्वारा उनका अनावश्यक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हमारे द्वारा कार्य किया जाता है। इसके बाद भी डॉक्टर पांच बजे के बाद मीटिंग करने की बात करते हैं। कुछ कार्यकत्रियों ने डॉक्टरों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुये चौमुहा, मांट, राल, पानीगांव की एएनएम और आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाता रहा है। इसके विरोध में यदि कोई बोलता है तो वे उसका अनावश्यक रूप से ट्रांसफर कर उन्हें परेशान करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में एएनएम सचेता भारद्वाज, महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा विद्यावती, ओजवती, पुष्पा, फूलवती, लता, कमलेश, लज्जावती, नीतू िंसह, सोनिया, पार्वती, सोनम आदि मौजूद थीं। इस अवसर पर कार्यकत्रियो ने कहा कि सौनई में तैनात डॉ. मनोज वशिष्ठ यहां कार्यरत लक्ष्मी बेन, प्रिया सिंह और स्टाफ नर्सों का उत्पीड़न कर रहे हैं। वहीं गोवर्धन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर मुनेश द्वारा भी इनका उत्पीड़न और बेवजह ट्रांसफमर किया जा रहा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti