उत्‍तराखंड में नवीन केन्‍द्रीय हिमालय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय की होगी स्‍थापना

नई दिल्ली : केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्‍मृति जुबिन ईरानी ने कहा है कि उत्‍तराखंड में शीघ्र ही एक नवीन हिमालय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना की जाएगी। मंत्री महोदया ने उच्‍चतर और तकनीकी शिक्षा राज्‍य सचिवों के सम्‍मेलन में राज्‍य प्रतिनिधियों से वार्ता सत्र के दौरान कहा कि इस संस्‍थान में अंतर्राष्‍ट्रीय संकाय होंगे।

स्‍मृति ईरानी ने देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में बड़ी संख्‍या में संस्‍थानों और विश्‍वविद्यालयों में मानक सुविधाओं अथवा पूर्ण संकायों की कमी पर भी चिंता जताई। उन्‍होंने राज्‍यों से ऐसे संस्‍थानों की निगरानी करने और मानकों को सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री महोदया ने 'अपने महाविद्यालय को जाने' अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि इससे वेबसाइट पर महाविद्यालयों के विवरण प्राप्‍त करना सम्‍भव होगा और इससे छात्रों को सही चुनाव करने में मदद मिलेगी।

मंत्री महोदया ने पिछड़े क्षेत्रों, अल्‍पसंख्‍यकों, कमजोर तबको और जनजातीय क्षेत्रों में बच्‍चों की शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राज्‍यों से सहायता की अपील की उन्‍होंने कहा कि देश के प्रमुख संस्‍थानों के साथ सहयोगात्‍मक प्रयास बनाने के लिए पूर्वोत्तर के छात्रों की उच्‍चत्तर शिक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए मंत्रालय द्ववारा विशेष कदम उठाये जा रहे हैं।

ईरानी ने राष्‍ट्रीय अविष्‍कार अभियान की आवश्‍यकता का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इससे समुदायों और माता-पिता को अभिनव प्रणाली से जोड़ने के साथ-साथ बच्‍चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने राज्‍यों से अपने अनुभवों के आधार पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर और तत्‍परता से कार्य करने को कहा। इस वर्ष के अन्‍त तक एक राष्‍ट्रीय ई-पुस्‍तकालय का गठन किया जाएगा।

मंत्री महोदया ने कहा कि स्‍थानीय परिस्थितियों, स्थितियों और जरूरतों को पूरा करने के लिए विश्‍वविद्यालयों और महाविद्यालयों की रैकिंग का एक राष्‍ट्रीय प्रारूप होना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा और साक्षरता सचिव आर भट्टाचार्य और उच्‍चतर शिक्षा सचिव अशोक ठाकुर ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए। उच्‍चतर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए राज्‍यों से आए प्रतिनिधियों ने भी विशेष मुद्दों पर अपने विचार प्रस्‍तुत किए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti