उपचुनाव में सपा की जीत पर सपाईयों ने आतिशवाजी कर मिठाई वाॅटी

उपचुनाव में सपा को मिली जोरदार जीत के बाद होली गेट चैराहे पर खुशी व्यक्त करते सपाई

मथुरा। प्रदेश में हुए उप चुनाव में सपा की शानदार जीत पर सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा के नेतृत्व में होलीगेट पर सपा के समर्थन में जोशीलें नारे लगाते हुए आतिशवाजी की तथा मिष्ठान वितरण कर एक दूसरें व आम जनता को बधाई दी। प्रदेश में 11 में से 8 सीट तथा लोकसभा उपचुनाव में तीन में से दो सीटों पर हुई सपा की शानदार जीत पर सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता होलीगेट पर एकत्रित हुए जहाॅ गुरूदेव शर्मा के नेंतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के समर्थन में जमकर जोशीलें नारे लगाये वहीं आतिशवाजी का प्रदर्शन कर जीत की खुुशी का इजहार किया वहीं आम जनता व कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की मात्र 100 दिन में पोल खुल गई हैं। भाजपा सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में ही जनता को महंगाई की मार के बोझ तलें दवा दिया, चुनाव से पहलें भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी दिखायें गये सपनें से जनता अब रूबरू हो चुका हैं। जिसका परिणाम रहा कि उपचुनाव में सपा को जनता ने अपार समर्थन देकर भाजपा की केन्द्र सरकार को नकार दिया हैं और सपा में अपनी आस्था व्यक्त की हैं। आतिशवाजी व मिष्ठान वितरण करने वालों में सपा नेता दीपक गुप्ता, डा0 अशोक अग्रवाल, रविकान्त गोयल, सहित दर्जनों सपा नेता उपस्थित थें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti