उरी हमला : आतंकियों को सिम बेचने वालों पर NIA का शिंकजा !

उरी हमला : आतंकियों को सिम बेचने वालों पर NIA का शिंकजा !जम्मू । जम्मू कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर के सेना के हेडक्वाटर पर हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों ने मामले की जांच में जुडी हुई है। इस आतंकी हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। एनआईए के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी अब एक दर्जन लोकल दुकानदारों सहित एक मोबाइल फोन रिटेलर की पडताल कर रहे है। आशंका जताई जा रही है कि किसी लोकल रिटेलर ने ही आतंकियों को सिम बेची है। दरअसल जांच एजेंसियों को यह बात खटक रही है कि पिछले शनिवार मोबाइल रिटेलर ने तीन घंटे देर तक दुकान खोली। आम तौर पर कैंप के भीतर दुकानें बंद होने का वक्त शाम 6:30 बजे है, फिर किस मकसद से दुकान देर तक खुली, जांच की सुई इसी तरफ मुड़ रही है।एक उच्चाधिकारी के अनुसार संबंधित दुकानदार ने उस वक्त तकरीबन रात 10 बजे तक दुकान खोली, जो कि शंक के घेरे में है, उससे पूछताछ की जाएगी। जिन 11 लोगों से पूछताछ होनी है, वे भी दुकानदार हैं, जो आर्मी यूनिफॉर्म्स, रोजमर्रा का सामान आदि रखते हैं। एनआईए कुछ ऐसे दुकानदारों से पूछताछ की तैयारी भी कर चुकी है, जो आस-पास मोबाइल ऐसेसरीज़ भी बेचते हैं।             

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login