उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया यमुना रक्षक दल के अभियान को समर्थन

   

यमुना रक्षक दल के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ का आयोजित होली मिलन समारोह 

शिक्षक संघ के समारोह में यमुना रक्षक दल को समर्थन देते शिक्षकगण

मथुरा। शिक्षक मित्र सम्मान समारोह एवं होली मिलन के सुअवसर पर उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बल्देव में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास को यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण एवं 11 मार्च के विशाल आन्दोलन के लिये जनपद मथुरा की समस्त कार्य कार्यकारिणी अध्यापाकों द्वारा समर्थन मिला। जिलाध्यक्ष ठा0 यशवीर सिंह राघव ने समर्थन देते हुये कहा कि यमुना ब्रज की पहचान है। बिना यमुना के ब्रज सूना है। यमुना ब्रज और सम्पूर्ण कृष्ण अनुयायियों की आत्मिक धरोहर है। इसका  संरक्षण और स्वच्छ रखना हम सभी का परम कर्तव्य ही नहीं दायित्व है, जिसका की उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद मथुरा की समस्त कार्यकारिणी पूरे जोर के समर्थन के साथ साथ आपको आश्वासन देती है कि यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पैदल यात्रा में आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। वहीं माननीय विधायक पूरन प्रकाश सिंह ने यमुना रक्षक दल का समर्थन एवं सराहना करते हुये कहा कि यमुना रक्षक दल वर्षोे से माँ यमुना को मुक्त कराने का अभियान चलाये हुये है। यमुना के इस पुनीत पावन कार्य में सभी ब्रजवासियों को निःस्वार्थ भाव से इस आन्दोलन में भाग लेना होगा। यमुना सबकी माँ है, यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त करा कर स्वच्छ एवं अविरल बनाना है। इस अवसर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, जिला बेसिक अधिकारी वीरपाल यादव, चैयरमैन जगदीश नौहवार, उपजिलाधिकारी विश्वभूषण मिश्र, डाॅ0 अजीत कुमार, देवेन्द्र गुप्ता, जिलामंत्री आलोक उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीन चैधरी समेत सैकड़ों अतिथि वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti