एआरटीओ पर डीएम के छापे से हड़कम्प

सात अनाधिकृत व्यक्ति पुलिस के सुपुर्द

मथुरा ! जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार की दोपहर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आकस्मिक निरीक्षण कर सात लोगों को कार्यालय के अंदर अवैध रूप से पैसे के लिए काम करते-कराते पकड़़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। डीएम की इस कार्यवाही से एआरटीओ कार्यालय में हड़कम्प मच गई। काफी लोग कार्यालय की दीवरें फांदकर मौके से भाग गये। 

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों के हस्तक्षेप की बढ़ती शिकायतों को लेकर मंगलवार की सुबह दोपहर लगभग ११.३० बजे जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर छापा मारा। डीएम ने पहुंचते ही एआरटीओ कार्यालय के सभी दरवाजे बंद करा दिये। इस बीच कई लोगों को दीवार फांद मौके से भागना पड़ा। डीएम ने कार्यालय के अंदर मिले लोगों से पूछताछ की, जिसमें प्रदीप कुमार निवासी अहीरपाड़ा, सदर, कृष्णपाल निवासी सेही, मुकेश शर्मा निवासी कृष्णानगर, ब्रजेन्द्र कुमार निवासी टैंटीगांव, मुकेश निवासी चंदनवन, रामकुमार निवासी मदैम और जावेद निवासी मसानी को पकडकर रिफाइनरी पुलिस के सुपुर्द किया है। एआरटीओ कार्यालय में डीएम के छापे से हडकम्प मच गई। इससे पहले जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला भी एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर चुकी हैं। बताते हैं कि दो रोज पूर्व एआरटीओ कार्यालय की खिड़की संख्या १६ पर झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने यह छापामार कार्यवाही की है। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिये हैं कि भविष्य में कोई अनाधिकृत व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश न करे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti