बल्देव। अक्षय पात्र संस्था द्वारा परिषद्ीय विद्यालयों में मिड डे मील के तहत एकादशी वाले दिन चावल का वितरण किए जाने के विरोध में बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को प्रेषित किए शिकायती पत्र में एकादशी के दिन चावल वितरण पर रोक लगाए जाने की मांग की है। आचार्य विष्णु ने बताया कि हिन्दु धर्म मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन चावल का सेवन करना निषिद्ध माना गया है। जबकि अक्षय पात्र संस्था द्वारा अक्सर एकादशी वाले दिन चावल का ही भोजन बच्चों को वितरित किया जाता है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।





