एकीकरण समिति की बैठक में लिया राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का संकल्प

जिला एकीकरण समिति की बैठक मंे राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को लेकर चर्चा करते अधिकारीगण

 

मथुरा। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी के मार्ग निर्देशन में जिला एकीकरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। बैठक में उमेश कुमार त्यागी ने राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता बनाये रखने हेतु कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि बच्चों में शुरू से ही अच्छे संस्कार पैदा किये जाये जाति धर्म तथा मजहब की दीवार को आडे न आने दे झूठी अफवाहो से सावधान रह कर हमें राष्ट्रीय एकता बनाये रखनी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूल तथा कालेजो में भी राष्ट्रीय एकता व अखण्डता कायम रखने की शिक्षा दी जानी चाहिए। डा0 अखिलेश ने कहा कि दूसरे धर्म का हमेशा सम्मान करना चाहिए तथा एक दूसरे के त्यौहारो में शामिल होकर राष्ट्रीय अखण्डता की भावना को आगे बढाना चाहिए। क्लेन्सी इंटर कालेज के प्राचार्य पीटर संदीप, जगन्नाथ पोद्दार, के0आर0 गल्र्स डिग्री कालेज की प्राचार्या डा0 प्रतिमा गुप्ता, बालविकास परियोजना सुपरवाइजर श्रीमती रेनू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने भी अपने विचारो से अवगत कराया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ए0के0 बाजपेई, उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti