मथुरा। निदेशक ए0एस0 राठौर उद्यमिता विकास संस्थान उ0प्र0 लखनऊ ने अवगत कराया है कि भारत भविष्य योजना के अन्तर्गत इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रा में उद्यमिय संचेतना जागृत करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में एक दिवस उद्यमिता जागरूकता कार्यशालाओं की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान छात्रों को उद्यमिता की अवधारणा, आवश्यकता एवं महत्व, विस्तार की सम्भावनाएं, उद्यमी गुण एवं विशेषताएं, उद्यम प्रारम्भ करने के प्रक्रियाएं एवं सफल उद्यमी के साथ आदान प्रदान किया जाना है। इस श्रृंखला के तारत्य में एक कार्यशाला का आयोजन 26 मार्च 2014 को प्रातः 10 बजे सचदेवा इन्स्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलाॅजी आगरा मथुरा रोड मथुरा के सभागार में किया जा रहा है।





