एक दूसरे से गले मिल पुलिसकर्मियों ने खेली होली

थाना गोवर्धन में मुंशी के पुत्र शोक के कारण नहीं मनी होली

मथुरा। होली के अवसर पर कड़ी मेहनत के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ले अपने सहपुलिसकर्मियों के साथ शनिवार को पुलिस लाइन में होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिले। शुक्रवार को दुल्हैंडी के अवसर पर जनपद भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अफसर और कर्मचारी शनिवार को सुबह से ही लाइन में एकत्रित होने लगे थे। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडे, एसपी देहात अजय कुमार, एसपी क्राइम अशोक कुमार, एएसपी प्रीती प्रिय दर्शिनी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सभी थानों के एसओ, एसआई, सिपाही आदि ने होली खेली। गुलाल लगाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इधर 165वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ बाद परिसर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सीमा सुरक्षा बल परिवार कल्याण केंद्र की अध्यक्षा व वाहिनी के कमांडेंट भानु प्रताप सिंह चैहान की पत्नी राजकुमारी चैहान की अध्यक्षता में अधिकारियों, अधीनस्थों व जवानों के परिवारों ने होली पर्व मनाया। वहीं थाना गोवर्धन में तैनात एक मंुशी जी के पुत्र के निधन की खबर से थाने के पुलिसकर्मियों ने इस बार थाने में होली न मनाने का फैसला लिया। सभी पुलिसकर्मी मुंशी जी के पुत्र शोक को लेकर होली के पर्व पर भी  खुश नहीं दिखे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti