एक सप्ताह से बिजली न होने पर बिजलीघर पर डाला ग्रामीणों ने ढेरा

 सौंख-भरतपुर मार्ग पर जाम में फंसे वाहन

सौंख भरतपुर मार्ग किया जाम 

मथुरा। मथुरा के सौंख क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के विरोध में शुक्रवार को सौंख बिजलीघर पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका। 

बताते हैं कि गत शनिवार को बिजली कर्मचारियों ने सौंख के मौहल्ला गढवाल में विद्युत तार बदलने के लिये कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी थी लेकिन तार बदलने के बाद आंधी आ गयी जिसके चलते 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट आ गया और कस्बा और आसपास की बिजली दो दिन तक ठप्प हो गयी। इसके बाद फॉल्ट को ठीक कराया गया तो सब स्टेशन पर लगी ओसीबी मशीन में कुछ खराबी आ गयी और लगातार तीसरे दिन आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इसके बाद ओसीबी मशीन को ठीक किया गया तो तेज आंधी से गोवर्धन ड्रेन के पास तार टूट गये इससे एक बार फिर विद्युत आपूर्ति को चौथे दिन भी बंद कराना पडा। पांचवे दिन कस्बा की आपूर्ति को सुचारू किया गया लेकिन ग्रामीण अंचल में बिजली शुरू न हो सकी। 

आज शुक्रवार इसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़ गया। काफी संख्या में बछगांव, अड्डा, पाली, मल्हू, नैनूपट्टी, अहमल, लोरिहा, तसिया, आजल, बोरपा, छींगा का नगला, ओढम, श्योबा आदि के सैकडों लोग स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच गये और ग्रामीण अंचल में बिजली सुचारू कराने के लिए धरने पर बैठ गये और बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। लेकिन जब काफी देर तक अधिकारी सब स्टैशन पर नहीं पहुचे तो ग्रामीणो ने सौंख-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया। कई घण्टे तक जाम लगा रहा। बाद मे एक्सईएन देहात ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली जल्द ही चालू कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। धरना प्रदर्शन करने वालों में हेमराज सिंह कुंतल, उम्मेद सिंह, वीरी सिंह, रंधीर सिंह, अतर सिंह, श्यामवीर सिंह, भजन लाल, हरदम सिंह, मुकेश सिंह, यदुवीर सिंह, बृजेश िंसह, वृन्दावन प्रधान, हरवीर सिंह, प्रदीप सिंह, दानसिंह, किशन सिंह, जीतू, गजेन्द्र सिंह, गजनू सिंह, बबलू, आकाश सिंह, गीतम सिंह, भोला आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti