एक साथ अपहृत तीन बच्चों का एक माह बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

-बच्चों की बरामदगी को लेकर थाने में कांग्रेस नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते परिजन इन्सैट में गायब हुए तीनों बच्चे

गोवर्धन। थाना क्षेत्र गोवर्धन से पिछले एक माह पूर्व गायब हुए तीन बच्चों का एक माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इसी मामले को लेकर आक्रोशित बच्चों के परिजनों ने दो दिन पूर्व थाने पर कांग्रेस नेता कृं0 नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया था। तब पुलिस ने उनसे सिर्फ एक रात का समय और मांगा लेकिन तय समय के बावजूद पुलिस अपहृत बच्चों का कोई पता नहीं लगा सकी। इससे परिजनों में भारी आक्रोश है।

विदित हो कि विगत 14 मई की सुबह कस्बे से एक ही परिवार के तीन बच्चे क्रमशः कु0 शमां उम्र करीब 8 वर्ष, कु0 सुहाना उम्र करीब 6 वर्ष तथा पुत्र आरिफ उम्र करीब 12 वर्ष अचानक गायब हो गये। परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद बच्चों के पिता याकीम खाॅ पुत्र नूर खाॅ निवासी श्री धाम कालौनी डीग रोड मथुरा ने नामजद लोगों हरदेव निवासी ग्राम सींह थाना गोवर्धन सहित 3 लोगों के खिलाफ बच्चों को बहला फुसला कर उनका अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट थाना पुलिस में दर्ज करा दी। इसके बाद एक माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस न तो अभी तक बच्चो का ही कोई सुराग लगा सकी है और नही आरोपियों की कोई गिरफ्तारी कर सकी है। वहीं पता लगा है कि अपहृत बच्चों की माँ पूर्व में अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी थी पुलिस का बच्चों के परिजनों से कहना है कि उनकी माँ ने ही सम्भवतः उन बच्चों का बहला फुसला कर अपहरण करवा दिया है। वहीं परिजनों की पुलिस से मांग है कि उन्हें पहले अपने बच्चों का पता लग जाये कि वे कहां है और सुरक्षित हैं या नहीं है। यदि उनकी माँ ने उनका अपहरण कराया है तो ये कानूनन गलत है और इसके लिये भी वे लम्बी लड़ाई लड़ने को तैयार है। फिलहाल पुलिस की नाकामी के चलते उन बच्चों का कोई अता पता नहीं लग सका है। इसी को लेकर विगत दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों के परिजनों भारी तादात में थाने पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया और बच्चों की बरामदगी या उनके सकुशल होने की जानकारी की मांग की। पुलिस ने उनसे एक रात का समय और मांगा था लेकिन अभी भी पुलिस बच्चों के बारे में कोई्र सूचना एकत्र नहीं कर पायी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti