मथुरा। थाना वृन्दावन क्षेत्र के मथुरा वृन्दावन रोड स्थित वात्सल्य ग्राम के पास एटीएम पर तैनात गार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसनें गंभीर हालत में आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हाकिेम सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी महुअन थाना फरह मथुरा वृन्दावन रोड स्थित वात्सल्य ग्राम के पास बैक आॅफ बडौदा के लगें एटीएम पर तैनात हैं। गार्ड हाकिम सिंह एटीएम पर अपनी डुयूटी देने के बाद घर जाने के लिए वाहन का इन्तजार कर रहा था कि तभी वृन्दावन की ओर से आ रहें अज्ञात वाहन ने हाकिम सिंह में टक्कर मार दी घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गये। घटना को आसपास के लोग घटना सथल पर एकत्रित हो गये। लोगों ने जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल हाकिम सिंह को वर्मा नर्सिग होम में भर्ती कराया जहाॅ प्रातः काल हालत विगड़नें पर हाकिम सिंह को चिकित्सकों ने आगरा रैफर कर दिया। लेकिन हाकिम सिंह ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।





