मथुरा। कोसीकलां थाना रोड पर बने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के एटीएम गार्ड पर अपने करीबियों और रिस्तेदारों के रूपये निकलवाने तथा लोगो से बदसुलूकी करने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया है।
प्रातः करीब 12 बजे आई.सी.आई.सी.आई बैंक के एटीएम के बाहर खडे सैकडों की संख्या में लोगो ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने का कारण जब उनसे पूछा गया तो उपभोक्ताओं ने बताया कि एटीएम गार्ड प्रातः 10.30 बजे आया और आते ही उसने बताया कि 65 हजार का कैश एटीएम में है। तत्पश्चात उसने एक घंटे के लिए एटीएम बन्द कर उसके अन्दर ही रहा। करीब 11.30 बजे जब वह बाहर निकला तो कहने लगा कि एटीएम में अब 20 हजार ही कैश है। लांेगों ने आरोप लगाया कि वह अपने चहेतों के एटीएम कार्ड ले आया है और अन्दर उसने उन लोगों के कैश निकाले है। इसके बाद लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। इधर एटीएम गार्ड ने बताया कि मशीन खराब हो गयी थी तो उसे सही करने में समय लग गया। लोगों ने गार्ड की कारगुजारी को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। समचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी और हंगामा होता रहा।





