एडीजी क्राइम पहुंचे गांव पाली डूंगरा

डकैती की घटना की जानकारी जुटायी

घटनास्थल का किया मुआयना, जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन

सौंख समाचार। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव पाली डूंगरा में ब्लाॅक प्रमुख गोवर्धन के यहां विगत दिनों पडी डकैती की गूंज लखनउ तक पहुंच गयी है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस दबाव में है। इसी के चलते एडीजी क्राइम लखनउ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा गुरूवार को पाली डूंगरा में घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

संज्ञान रहे विगत 8 नवम्बर की रात्रि को ब्लाॅक प्रमुख हरनंदी देवी के यहां डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें उनके दोनों पुत्र घायल हो गये थे। इसे लेकर ब्लाॅक प्रमुख के पुत्र व सपा नेता प्रीतम सिंह ने बुधवार को सीएम के वृन्दावन आने पर उन्हें घटना से अवगत कराया था। सीएम के निर्देश पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और इसी के चलते बुधवार को आईजी व डीआईजी गांव पाली डूंगरा में पहुंचे थे और गुरूवार को एडीजी क्राइम हितेश चंद अवस्थी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. राकेश सिंह पाली डूंगरा पहुंचे और ब्लाॅक प्रमुख के परिजनो से घटना की जानकारी ली और ब्यौरा जुटाया। उन्होने उन कमरों और अलमारियों को भी देखा जिन्हें डकैतों ने तोड दिया था। उन्होने मौके पर जल्द ही घटना के खुलासा किये जाने का आश्वासन भी दिया।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti