
केआर गल्र्स काॅलेज की एनएसएस की छात्राऐं स्वच्छता रैली निकालती हुई
मथुरा। किशोरी रमण गल्र्स पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई एनएसएस छात्राओं ने स्वच्छता के अभियान को लक्ष्य बनाकर एक रैली निकालकर लोगों को संदेश देने के साथ ही भगत सिंह पार्क एवं राजकीय संग्रहालय परिसर में श्रमदान कर वहां सफाई की। छात्राएं स्वच्छता संबंधी नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर रैली की शक्ल में महाविद्यालय से निकली और डैम्पीयर नगर होते हुए भगतसिंह पार्क पहुंची कालेज प्राचार्या आशानूतन कुलश्रेष्ठ एवं एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता डा. माधुरी सिंह एवं डा. मोनिका दीक्षित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता के गुण और अच्छाई बताईं। इसके बाद छात्राओं ने भगत सिंह पार्क परिसर एवं राजकीय संग्रहालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर सड़कों पर बिखरे कूड़े करकट को एकत्र कर वहां सफाई की।





