एनएसयूआई छात्रों ने थामा सपा का दामन

सपा अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सदा करती है सम्मान: डा. अशोक अग्रवाल 

मथुरा। कांगे्रस के छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला व शहर संगठन ने समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की उपस्थिति में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष संतोष प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधान मण्डल दल नेता व मथुरा वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर की दमनकारी नीतियों और अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगे रहने के कारण एनएसयूआई के पदाधिाकरी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज कांग्रेस से नाता तोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा छातों के हितों में जो योजनायें चलायी जा रही हैं वह प्रशंसनीय हैं। इस अवसार पर महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि सपा अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है और छात्र हितांे के लिये हमेशा उनकी सेवा में तत्पर है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti