एमवीडीए उपाध्यक्ष ने किया यमुना के घाटों का निरीक्षण

आवश्यकतानुसार प््रााािकरण करेगा मिशन का सहयोगः नागेन्द्र प्रताप

मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराए जा रहे घाटों के जीर्णोद्वार कार्यो का निरीक्षण करने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राािकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप यमुना के घाटों पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर सर्वप्रथम कृष्णगंगा घाट, सत्संग घाट, गउघाट, रामेश्वर घाट, दाउजी घाट आदि पर कराए जा रहे पुनरोद्धार कार्य को देखा और इस कार्य के लिए यमुना शुद्वि संकल्प मिशन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने अपनी ार्मपत्नी सीमा प्रताप के साथ मां यमुना का पूजन कर आरती उतारी और कहा कि इस पुनीत कार्य में प्राधिकरण मिशन की हर संभव मदद करेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यमुना भक्तों द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यािक सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि किए गए विकास कार्यो को सतत् एवं निरंतर बनाए रखने के लिए हम सभी प्रयास करेगें। उन्होंने आगे कहा कि वे वन विभाग से मिशन को ऐसे पौाों की लिस्ट मुहैया कराएंगे जिसके माध्यम से गंदगी का सापफ करने में सहायता मिले। इस अवसर पर सीमा प्रताप ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें आज मां यमुना की आरती करने का यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की क्रीडा स्थली को अपने पुरातन स्वरूप में ले जाने के प्रयास उस अनुभूति की ओर ले जाते हैं जहां मां यमुना अपने सम्पूर्ण आभा व जीवन्तता से प्रवाहित थी। जिनके सान्निध्य में भगवान श्री कृष्ण का व्यक्तित्व अपनी पूर्ण दैवत्व के साथ प्रकट हुआ। इस अवसर पर पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शुरू की गई यह पहल धीरे-धीरे रंग ला रही है। मथुरा के घाटों को उनका प्राचीन रूप देने के बाद अन्य शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मथुरा, गोकुल, वृंदावन केे बाद यह मुहिम शेरगढ पहुंचेगी और लोगों को यमुना के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने लोगों से यमुना में गंदगी न डालने की अपील करते हुए कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए सभी को एकजुटता का परिचय देना होगा। इस अवसर पर मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, विष्णु पंडित भूरा, मनोज ठाकुर, गिरीश शर्मा, भोला पंडित, देवेन्द्र, दीपक, राजू, गोविंदा, अजय, पारूल शर्मा, राजीव शर्मा, गोली खान, शारदा शर्मा, मनीष, बिल्ला उस्ताद, मनीष राजपूत, लव आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti