एलआईसी एजेंट से लूटे 70 हजार

जमुना एक्सप्रेस वे के पास नहर के नजदीक हुई घटना

राया । थाना व कस्बा राया क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित नहर के नजदीक दो अज्ञात लुटेरों ने बाइक सवार एलआईसी एजेंट महिला का रूपयों से भरा बैग लूटकर ले गए। लुटे पिटे एलआईसी एजेंट एवं उसके पुत्र ने थाना राया में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एलआईसी एजेंट श्रीमती मंजू अग्रवाल पत्नी ओमप्रकाश मंगलवार देर सायं लगभग साढ़े सात बजे करीब मथुरा से एलआईसी की रिकवरी के लगभग 70 हजार रूपए लेकर अपने बेटे यतेन्द्र अग्रवाल की बाइक पर सवार होकर अपने घर राया लौट रहे थे कि राया के नजदीक यमुना एक्सप्रेस-वे कट के पास बनी नहर के पास दो अज्ञात पल्सर सवार लुटेरों ने उन पर झपट्टा मारते हुए नगदी से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। काफी शोर मचाने के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों में से लुटेरों की ओर भागने का प्रयास भी किया लेकिन हाथ नहीं लग सके। लुटे पिटे महिला एजेंट एवं उनके पुत्र ने थाना राया पहुंच अपनी आपबीती बताई तथा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti