एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने जीते दो स्‍वर्ण और तीन कांस्‍य

इंचियॉन : सत्रहवें एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने दो स्‍वर्ण और तीन कांस्‍य पदक जीते। 

पदक विजेताओं के नाम हैं – प्रियंका पवार, टिंटू लुका, मनदीप कौर, पूवम्‍मा मछेतीरा (एथलेटिक्‍स 4X400 मीटर रिले, नया एशियाई खेल रिकॉर्ड, स्‍वर्ण), सरदार सिंह, रूपिनदर पाल सिंह, कोठअजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, धरमीवर सिंह, रामचन्‍द्र रघुनाथ, गुरबज सिंह, रविन्‍द्रन श्रीजेश, डेनिस मुजतबा, गुरवीन्‍दर सिंह, सुनील समरपेट, विरेन्‍द्र लकडा, अक्ष्‍य दीप सिंह, चिंगलेन सानासिंह, रमनदीप सिंह व चंदनदा थिमईया (हॉकी पुरुष टीम, स्‍वर्ण), इन्‍द्रीजेत सिंह (एथलेटिक्‍स – पुरुष शॉटपुट, कांस्‍य), विकास कृष्‍ण (मुक्‍केबाजी- पुरुष 75 किलोग्राम – मिडिलवेट, कांस्‍य), सतीश कुमार (मुक्‍केबाजी – पुरुष 91 + किलोग्राम - सुपर हैवीवेट, कांस्‍य)।

एशियाई खेल के 14वें दिन तक भारत की पदक तालिका में नौ स्‍वर्ण, नौ रजत और 37 कांस्‍य पदक सहित कुल 55 पदक आए।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login