एसएसआई अखिलेश तिवारी का अभिनन्दन करते लोग
फरह। थाना फरह में तैनात रहे एसएसआई अखिलेश तिवारी का विगत दिनों थाना गोवर्धन में स्थानान्तरण हो जाने पर थाने में ही विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कस्बे के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने इसमें भाग लिया। लोगों ने एसएसआई अखिलेश तिवारी के कार्यकाल की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की और उनका सम्मान किया। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मान, कस्बे के चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा, प्रमुख समाजसेवी ठा0 के0के0 सिंह, ओ0पी0 शर्मा आदि के अलावा भी भारी तादात मे स्थानीय लोग मौजूद थे।





