एसएसपी ने पुलिस लाइन मंे किया परेड एवं अस्पताल का निरीक्षण

पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसएसपी राकेश सिंह

पुलिस लाइन हाॅस्पीटल के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसएसपी राकेश सिंह

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह द्वारा जनपद में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में निरीक्षण के दौरान परेड मे ंआये जनपद के समस्त चैकी प्रभारियो का वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट लिया गया। वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट में कई चैकी प्रभारी खरे नही उतर सके जिन्हे पुनः आगामी शुक्रवार की परेड़ में पुनः आने के लिए आदेशित किया गया। भीड़ नियंत्रण करने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणो सहित भीड़ नियन्त्रण का अभ्यास कराया गया।

इसके साथ साथ परेड में निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानो को शहर में जनता के सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये तथा शहर में किसी भी चैराहे पर टैªफिक पुलिस की डयूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर टैªफिक पुलिस के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेश दिये गये। इसके पश्चात पुलिस लाइन में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया गया जहाॅ अस्पताल मे लगे पुराने पंखो को बदलकर नये पंखे लगाने एवं पैन्ट कराने व परदे बदलने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मथुरा को आदेशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अस्पताल में सभी सुविधाये उपल्बध कराये जाने पर अस्पताल के स्टाफ तथा पुलिस कर्मचारियों में खुशी का माहौल हैं तथा पुलिस कर्मी जो प्राइवेट डाक्ट्ररो के पास इलाज के लिये जाते थे अब पुलिस लाइन अस्पताल में ही इलाज करवा रहे हैं तथा प्रति दिन 50 60 जवान अपना रूटीन चैकअप भी करवा रहें है।

अस्पताल के निरीक्षण के उपरान्त पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया जहाॅ भोजन की अच्छी गुणवत्ता व साफ सफाई व पुलिस को बैठ कर भोजन करने के लिये नयी कुर्सी व मेज के लिए आदेशित किया गया ताकि पुलिस को अच्छा भोजन प्राप्त हो सके। इसके उपरान्त पुलिस लाइन मे चल रही पुलिस भर्ती की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया तथा भर्ती प्रक्रिया में आने वाले आवेदकों की सहुलियत के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध को निर्देश दिये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti