पुलिस लाइन स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते एसएसपी राकेश सिंह
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह द्वारा जनपद मथुरा में शुक्रवार को परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में निरीक्षण के दौरान परेड मे आये जनपद के समस्त थानाध्यक्षो का वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट लिया गया। जिसमें थानाध्यक्ष सुरीर, नौहझील व माॅट के अलावा अन्य थानाध्यक्ष वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट मे खरे नहीं उतर सकें। जिन्हे कठोर चेतावनी दी गई तथा आगामी शुक्रवार की परेड में उन्हे पुनः वैपन हैन्डलिंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया तथा भीड़ नियन्त्रण करने के लिए दंगा नियन्त्रण उपकरणो सहित भीड़ नियन्त्रण का अभ्यास कराया गया।
इसके साथ साथ परेड में निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानो को शहर में जनता के सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये तथा शहर में किसी भी चैराहे पर टैªफिक पुलिस की डयूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर टैªफिक पुलिस के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेश दिये गये। इसके पश्चात पुलिस लाइन में स्थित अस्पताल मे पूर्व में दिये गये आदेशो के अनुपालन का निरीक्षण किया गया। जिसमें पूर्व में अस्पतालो में निरीक्षण के दौरान बैडो की स्थिति सन्तोष जनक नही थी तथा ना ही कूलर व ना ही फर्नीचर की व्यवस्था थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह द्वारा अस्पताल में सभी सुविधाये उपल्बध कराये जाने पर अस्पताल के स्टाफ तथा पुलिस कर्मचारियों में खुशी का माहौल हैं तथा पुलिसकर्मी जो प्राइवेट डाक्ट्ररो के पास इलाज के लिये जाते थे अब पुलिस लाइन अस्पताल में ही इलाज करवा रहे हैं तथा प्रति दिन 50-60 जवान अपना रूटीन चैकअप भी करवा रहें है।





