एसएसपी से की निर्दोषों को बचाने की गुहार

 एसएसपी से हत्या के मामले में निर्दोषों को फंसाए जाने को लेकर एसएसपी से मुलाकात करते ग्रामीण 

नगला दखिनी के ग्रामीणों ने की गुहार

मथुरा। तीन माह पूर्व वृन्दावन के पानीगांव मार्ग पर बैठ से पीटकर हुयी हत्या तथा उसके पिता द्वारा दो रोज पूर्व आग लगाकर की गयी आत्महत्या के बाद आज नगला दखिनी थाना राया के ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और निर्दोष लोगों को फंसाये जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि राजनैतिक प्रतिद्वंदता के चलते घटना में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। दबंगों ने युवक के पिता को आत्महत्या के लिये मजबूर किया है। ग्रामीणों की बात सुनकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस केस की जांच क्षेत्राधिकारी महावन से कराये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही करेगी। इस घटना में किसी भी दोषी को फंसने नहीं दिया जायेगा। इस दौरान मानसिंह प्रधान, मुकेश, वीरेन्द्र, राजू, शिवकुमार, नरेन्द्र, सतेन्द्र, हरिओम, नारायन सिंह, ओमप्रकाश, श्याम सुन्दर, रवि आदि मौजूद थे। ज्ञात रहे कि गत 15 मई को वृन्दावन के पानीगांव मार्ग पर बैट से पीटकर नगला दखिनी राया निवासी 22 वर्षीय युवक लक्ष्मण पुत्र प्रेमपाल की हमलावरों ने हत्या कर दी थी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर




Mediabharti