एसपी सिटी को पुलिस अधिकारियों ने भावीभीनी विदाई

मथुरा। एसपी सिटी शैलेष पांडेय के संत कबीरनगर के पुलिस अधीक्षक बनने पर आज पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों ने निवर्तमान एसपी श्री पांडेय को विदाई दी। 

ज्ञात रहे कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पांडेय के संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक बनने पर आज उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की प्रशंसा पुलिस अधिकारियों ने करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विभाग के कर्तव्यों के प्रति संकल्पित रहें। इस मौके पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी क्राइम राममोहन सिंह, एसपी ग्रामीण अजय कुमार, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, एसपी सुरक्षा हृदेश कुमार, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम नागरिकों ने भी उनके इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti