ओलावृष्टि से बर्बाद फसल देखकर किसान की सदमे से मौत

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के गांव नगरिया भरत में विगत शनिवार को खेत पर फसल की स्थिति देखने गए एक किसान की ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को देखकर सदमे से मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव भरत नगरिया निवासी 60 वर्षीय किसान जगदीश ने 4 बीघा खेत में गेहूॅ की फसल कर रखी थी लेकिन बेमौसम बारिस और आंधी के बाद हुई ओलावृष्टि से गेहूॅ की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार को खेत पर फसल की स्थित देखने गए जगदीश को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti