मथुरा। ओल्ड जीटी रोड पर छाता नगर के लोगांे ने जगह-जगह ब्रेकर लगाने की मांग चेयरमैन से की है। कांगे्रस नगर अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, औसाफ कुरैशी, चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दू आदि का कहना कि पैगांव चैराहे से लेकर गोवर्धन चैराहे तक ओल्ड जीटी रोड सीसी रोड में तब्दील हो चुका है। अब इस रोड पर 100,120 की स्पीड से बाइक, कार, आदि बाहन बहुत तेजी निकल कर जाते है। रोड के दोनो ओर आबादी बसी हुई है। मौहल्लों के बच्चे महिलाएं, बुर्जुग आदि को एक्सीडेन्ट का खतरा बन गया है।





