कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक करते एडीएम प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं उपस्थित व्यापारीगण
मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति अथवा औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी व्यापारियों को उन्होंने ध्यान पूर्वक सुना उनकी परेशानियों पर बिन्दुवार जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उद्योग से जुड़े सभी मामले शीघ्रता तथा संवेदना के साथ निस्तारित किये जायेगे।
उद्योगों हेतु उपलब्ध कराये गये भूखण्डों पर उद्यमियों को कब्जा दिलाने तथा उन भूखण्डों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये बैठे अराजक तत्वों को हटाये जाने के निर्देश दिये गये है। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा पर भी वे गम्भीर दिखायी दिये उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उनकी सुरक्षा के लिये पुलिस गश्त बढ़ायी जायें। औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायें ताकि उद्योग पूरी गति से चलें तथा रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था भी उपलब्ध हो सके। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, एकल मेज व्यवस्था एवं निवेश मित्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों को प्रेषित स्वीकृत प्रकरणों, विद्युत कनेक्शनों, प्रदूषण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण पत्रों, अग्निशमन तथा अन्य समस्याओं पर भी मन्थन किया गया। इस अवसर पर उद्योग, पुलिस, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारी तथा व्यापरी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।





