
ठा0 राधारमण मंदिर में चल रह¢ ग्रीष्म ऋतु निकुंज महोत्सव में पहुँची माया शंकर
वृन्दावन। देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती माया शंकर रविवार देर सायं ठा0 राधरमण मंदिर पहुंचीं, जहाँ उन्होंने ग्रीष्म ़ऋतु निकुंज महोत्सव का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी के सानिध्य में पूजा अर्चना की। वह अपनी धार्मिक यात्रा पर वृन्दावन आयी हुई थीं। अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने बताया कि ठा0राधारमण लाल की कृपा उनके पूरे परिवार पर हमेशा से रही है। वह वृन्दावन आने पर अपने को हमेशा धन्य समझती हैं। उन्हा¢ंने बताया कि व्यस्तता के चलते कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समय नहीं निकाल पाए। प्रभु की इच्छा हुई, तो वह जल्द ही वृन्दावन दर्शन हेतु आएंगे। इसके बाद वह दर्शन करने ठा0 बांकेबिहारी मंदिर भी पहुंची।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS