मथुरा। व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के साथ हुयी मारपीट को लेकर मथुरा उद्योग व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र जिलाधिकारी मथुरा को भेजा है। जिसमें आरोपी वकीलों एवं उनके सहयोगियों को तत्काल गिरफ्तार करने, उनके खिलाफ रासुका के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने, घटना में लिप्त सभी वकीलों के लाइसैंस निरस्त किये जाने की मांग की है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि 30-40 वकीलों ने एक साथ कंछल के ऊपर हमला कर दिया। वकील उन्हें सीढियों से घसीटते हुए तीन मंजिल से लेकर नीचे तक लाये और कचहरी के गेट से बलराम हाॅस्पीटल के गेट पर मारते रहे।





