कच्चे तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ द्वारा संगणित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 9 जून को बढ़कर 106.64 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 6 जून की कीमत 106.43 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत 9 जून को मामूली घटकर 6298.16 रुपये प्रति बैरल हो गई। जबकि 6 जून को यह 6300.66 रुपये प्रति बैरल थी। रुपये 6 जून की 59.20 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 9 जून को 59.06 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर मजबूती से बंद हुआ।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti