मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत अपनी नातिनी को लेने गये एक वृद्ध की सड़क किनारे सोते समय कच्छा-बनियानधारी गिरोह के बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय भोपाल पुत्र सोरन सिंह निवासी बेरी फरह अपनी शादीशुदा नातिनी पिंकी को लेने उसकी ससुराल गांव सतोहा आया था। रात्रि के समय वह नातिनी की ससुराल में सड़क किनारे सो रहा था तभी रात्रि करीब साढे बजे आधा दर्जन कच्छा-बनियानधारी गिरोह के बदमाश आये और उन्होंने वहां सो रहे लोगों से चुप रहने को कहा और बोले कि बदमाश आ गये हैं हम सीबीआई से हैं, सभी चुप रहा। उनकी इस बात को सुनकर सभी लोग शांत हो गये लेकिन तभी एक टैम्पो चालक ने इनका विरोध किया तो इन लोगों ने उसे ईंटों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे सो रहे भोपाल ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने भोपाल को गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गांव में चर्चा थी कि वृद्ध की लूट के बाद हत्या की गयी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश कुमार मौके पर पंहुचे और घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि लूट की घटना बतायी गयी थी लेकिन ऐसा नहीं है।





