कनक भवन में नंदोत्सव की रही धूम

गोवर्धन में कथा प्रवचन करते व्यास फतेहराम भारद्वाज

 

गोवर्धन। गिरिराज महाराज तलहटी के चक्लेश्वर स्थित कनक भवन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव में सोमवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। खुशी के मौके पर नंद के घर आंनद भयौ जय कन्हैया लाल की गूंज रही। लाला के जन्म की बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। नंदोत्सव कथा व्यास फतेहराम भारद्वाज के निर्देशन में मनाया गया। इस मौके पर व्यास फतेहराम भारद्वाज ने बताया कि राजा कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए मथुरा की जेल में भगवान श्रीकृष्ण ने बालक के रूप जन्म लिया। लीला दर्शन में वे राजा नंद व मां यशोदा के घर गोकुल पहुंच गये। जब ब्रजवासियों ने गोकुल में लाला के जन्म की सूचना मिली तो समूचे ब्रज में खुशी की लहर दौड़ गई। नंदबाबा ने विशेष उत्सव की तैयारी की। ब्रज की गोपी-गोपिकाएं कान्हा की झलक पाने के लिए नंदभवन में पहुंच जाती हैं। मां यशोदा लाला के जन्म की खुशी में उपहार वितरित कर रही हैं। ऐसे अनूठे आंनद के बीच द्वापर युग की तर्ज पर कनक भवन आश्रम में महंत सीताराम दास महाराज की सानिध्यता में भक्तों ने नंदोत्सव मनाया। गुब्बारे व खेल-खिलोंनों से कथा पांडाल को सजाया गया। कथा में रेबड़ी, टॉफी व खिलौने लुटाये गये। इस मौके पर ब्रजेश शास्त्री, राकेश शर्मा, सावित्री देवी, अखिलेश आदि थे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login