मथुरा। योगीराज संत कनुआ बाबा के अनुयाईयों ने कस्बा नौहझील के शेरगढ रोड
से चामुंडा चैराहे होते हुए राया रोड़ तक कनुआ बाबा की शोभायात्रा निकाली।
कोरी समाज के लोगों ने धूमधाम से यात्रा बैण्ड बाजों के साथ कनुआ बाबा की
शोभायात्रा निकाल गयी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाऐं भी शामिल
रहीं। कस्बा के निकट राया रोड़ स्थित हौद पर यात्रा को विश्राम दिया गया।
तब वहां कोरी समाज के लोगों ने मेले का भी आयोजन किया। यात्रा के दौरान
राजू कोरी, रामबाबू भगतजी, गोपाल कोरी, संजू, कैलाश, भूदेव आदि मौजूद
रहे।





