कोच एवं खिलाडि़यों ने शेयर किए अनुभव
मथुरा। जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में मथुरा स्पोट्र्स स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कबड्डी एवं खो-खो चैंपियनशिप के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी श्रंृखला में तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूदों मिली ओलंपिक की भी घोषणा की गई। प्रथम चरण में मांट तहसील में अजय सिंह राघव मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से सुरीर के नगला मौजी में आयोजित करने की घोषणा की गईं। शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ओलंपिक संघ के सचिव कन्हैया गुर्जर ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को पदक एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। श्री गुर्जर ने खेलों को नई दिशा देने के लिए तहसील स्तर पर मिनी ओलंपिक कराए जाने की घोषणा की। आगामी आयोजनों के बारे में कहा कि मंाट तहसील स्तर के मिली ओलंपिक गेम्स अजय सिंह राघव की स्कृति में 29 एवं 30 सितम्बर को सुरीर के निकट नगला मौजी में आयेाजित होंगे। इन खेलों का संयोजक धर्मेंद्र राघव को बनाया गया है। अक्तूबर माह में तहसील छाता के मिली ओलंपिक खेल बठैनकला स्थित ब्रज खण्ड इण्टर काॅलेज में, गोवर्धन तहसील के स्पोट्र्स बाबा कढ़ेरा सिंह पब्लिक स्कूल नगला अक्खा में आयोजित होंगे। मथुरा तहसील के स्पोट्र्स मथुरा स्पोट्र्स स्कूल में होंगे। खेलकूदों का यह क्रम माह दिसम्बर तक जारी रखे जाने पर सभी सदस्यों से सहमति व्यक्त की। इस मौके पर खिलाड़ी एवं कोचों से खेलकूदों को गतिशील बनाने के सुझाव भी मांगे। इसमें कोच पवन राघव ने कहा कि सभी खेल संघों को वर्ष भर का कलेंडर जारी कर देने चाहिए, जिससे कि सभी स्कूल उसी अनुरूप तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि ओलंपिक संघ को प्रत्येक माह अपनी बैठक में कोचों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। इस पर अन्य कोच भी एकमत हो गए। खिलाडि़यों ने कहा कि स्टेडियम में पेयजल एवं शौचालय की सुचारू व्यवस्था होनी चाहिए। पुरस्कार वितरण समारोह में कबड्डी के विजेता बाबा कढ़ेरा सिंह पब्लिक स्कूल के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, संयुक्त सचिव, जय सिंह, पवन राघव, संतोष कुमार सिंह, भपेंद्र मिश्रा, भगवान सिंह, सुजान सिंह, अरून सिंह आदि शामिल थे।





