कब्रिस्तान की जमीन पर भूमाफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास

मुस्लिम समाज में आक्रोश

मथुरा। शहर के दरेसी रोड स्थित नई बस्ती पर शहर के मुस्लिम समाज के लोगों की एक बैठक वफ्फ कब्रिस्तान पर कब्जें को लेकर हुई जिसमें भूतेश्वर बाग काजियान वफ्फ 67 के कब्रिस्तान को खुर्द बुर्द करने वाले भूमाफियाओं द्वारा आये दिन कब्रिस्तान की जमीनों पर कब्जें को लेकर व चैकी प्रभारी कृष्णा नगर द्वारा भूमाफियाओं का साथ देना की आलोचना की वफ्फ 67 की बेशकीमती जमीन करीब चार एकड़ जो खाली पड़ी हुयी है उस पर भूमाफियाआ बुरी नजर लगाये बैठे हैं। इसी के चलते कुछ लोगों ने भूतेश्वर कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करना की कोशिश की लेकिन समाज के युवाओं की सर्तकता से भूमाफिया कब्जा लेने में सफल नहीं हुए। समाज के लोगों का कहना था कि मुस्लिम समाज के कुछ स्वार्थी लोगों ने भूमाफियाओं के साथ गांठ कर कब्रिस्तान की भूमियों को खुर्द बुर्द किया जा रहा हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार से कब्रिस्तान की जमीनों को भूमाफियाओं से बचाने तथा दोषी लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने की माॅग करते हुए इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देने का निर्णय लिया गया। बैठक में युनुस केुरैशी, जाकिर कुरैशी, अतीक खान, सगीर खान, कदीर खान, भुग्गल कुरैशी, हारून कुरैशी, सपा नेता तनवीर अहमद, मल्लन कुरैशी, फारूखी कुरैशी, अब्दुल, समीर कुरैशी, मनीक चैधरी, संजय फारूखी, अनवार आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti