नब्बे के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस जिसकी मासूम सी मुस्कान और मनमोहक अदाएं दर्शकों का दिल चुरा ले जातीं थी आज वह गुमनामी की जिंदगी जी रहीं हैं। दरअसल हम बात कर रहें हैं आयशा जुल्का की। जिन्होंने नब्बे 90 के दशक में खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर, बलमा, रंग और वक्त हमारा है जैसी कामयाब फिल्मे दीं। उस दौरान आएशा का नाम दिलफेंक आशिक अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है वह अक्षय के लिए काफी सीरियस थीं।लेकिन अक्षय उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे। बाद में दोनों अलग हो गए। आयशा ने अपने बॉलीवुड करियर को तब गुडबाय कह दिया जब वह शिखर पर थी। एक्टिंग को अलविदा कहते हुए आयशा ने कहा कि फिल्मों के फ्लॉप होने का इंतजार करने से बेहतर है सही समय पर आगे बढ़ जाना। आयशा ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी की थी। आज भले ही आयशा फ़िल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन वह आज सफल बिजनेस वीमेन हैं। बता दें उनके पति समीर वाशी एक कंस्ट्रक्शन टायकून हैं जिनके साथ आयशा कंस्ट्रक्शन (SamRock), स्पा (Anantaa) और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन (Additions) जैसे कई बिजनेस संभाल रही हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
भारत में जारी है अक्षय ऊर्जा क्रांति, साल 2025 हो सकता है महत्वपूर्ण
अक्षय नवमी त्योहार पर पूजा करने की संपूर्ण विधि
अक्षय बने सड़क सुरक्षा अभियान के ब्रांड ऐम्बैस्डर