कमरे में झूलता मिला गृह स्वामी का शव

मथुरा। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अन्र्तगत अर्जुन पुरा के वाहर से वन्द एक मकान के कमरे से गृह स्वामी का पंखे से लटका शव मिला है जिसे लेकर तरह तरह की आषंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन पुरा में रहने वाले रामनरायन पुत्र टहनी राम का शव आज सुबह उनके कमरे के अन्दर पंखे से झूलता मिला जिससे पूरे मौहल्ले में सनसनी फैल गयी। आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गये। लोगों का कहना है कि जिस कमरे में रामनरायन का षव लटका मिला उस कमरे का बाहर से ताला लगा था जबकि थाना प्रभारी गोविन्द नगर का कहना है कि मृतक की पत्नी कुन्ती इसी कमरे के उपर वाले कमरे में अपने बेटे के साथ सोई हुई थी, सुबह लगभग छह बजे वह जागकर अपने पति के कमरे में पंहुची तो वहां उसका शव लटका देख कर हक्की बक्की रह गयी उसके काफी शोर करने के वाद भी कोई पडोसी उसकी मदद को नही पंहुचा। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने के वाद ही यह पता लग सकेगा कि मृतक ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या की गयी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti