कलश स्थापना के साथ हुआ श्रीराधाश्याम सुंदर का शुभ प्राकट्य उत्सव सम्पन्न

मथुरा। वृंदावन नगर में श्रीराधाश्याम सुंदरजी का शुभ प्राकट्य विवाह एवं सिंहासनारूढ़ महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें मंगल कलश स्थापना श्रीसर्वेश्वर दास बाबा महाराज राधाकुण्ड के कर कमलों से किया गया एवं अधिवास कीर्तन की प्रस्तुति रमणदास महाराज द्वारा किया गया। ठा. श्रीराधाश्याम सुंदर मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अनेक भव्य झांकियों के साथ वृंदावन नगर के विभिन्न संत एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर निशांत लीला एवं कुंजभंग कीर्तन के आयोजन में शिवानंद दास, लक्ष्मीकांत, अजित दास आदि ने भाग लिया। प्रातःबेला में श्रीहरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ रमणदास महाराज मंडली द्वारा किया गया। कुमारी पूर्णिमा, कु. ललिता, कु. अंजली द्वारा श्रीश्याम सुंदर के प्राकट्य गीतों का गायन किया गया। दोपहर दो बजे साधु संत महंत ब्रजवासी आदि को भंडारा सेवा की गई। सायं चार बजे विकास मंच श्रीधाम वृंदावन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सचिव देवेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। तत्पश्चात महाराज लीला एवं छप्पन भोग के दिव्य दर्शन हुए। सेवाधिकारी श्रीकृष्ण गोपालानंद देव गोस्वामी ने बताया कि श्री श्री श्याम सुंदर जी का 439वां प्राकट्य, 437वां शुभ विवाह एवं 298 वां सिंहासनारूढ़ महोत्सव का आयेाजन किया गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti