मथुरा। आगरा निवासी एक व्यक्ति ने फ्लैट बुकिंग के लिए एक बिल्डर को 7 लाख 50 हजार रूपए दिए अब वह पैसे नहीं लौटा रहा है। जनपद के कस्बा फरह में स्थित फ्लैट के मामले में अमानत में खयानत का मामला एएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमपुरी आगरा निवासी कंुवर बाबू शर्मा से कल्पतरू बिल्ड टेक के एमडी जय किशन राणा तथा विपिन सिंह ने साढ़े सात लाख रुपए ले लिये। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।





