मथुरा। आर0 कौल ईडी भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लि0 के सौजन्य सें कल्याण करोति मथुरा द्वारा सरस्वती कुन्ड स्थित कल्याण धाम में निःशुल्क विंकलांग सेवा शिविर कृत्रिम अंग एक सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी व सन्त रंगली शरण महाराज तथा बाबा बलराम दास महाराज थे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वामसी ने कहा कि कल्याणं करोति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के साथ साथ निरन्तर जरूरतमन्द लोगों की सहायता की जा रही है। जिसमें विकलांगों को भी सहारा मिल रहा हैं। ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर वह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संस्था द्वारा किया जा रहा है कार्य अत्यन्त परोपकारी हैं। अगर इसी प्रकार अन्य संस्थाए भी जरूरतमन्दों के काम आये तो हम पीडि़तों की अध्कि लाभ पहुंचा सकते हैं। सन्त रंगीली शरण महाराज ने कहा कि जरूरममन्द के काम आये यही हमारी मानवीयता है जिनकी सेवा हो रही है उनको विंकलाग नहीं समझना चाहिए। कार्यक्रम में सन्त बाबा बलराम दास ने कहा कि दीनहीन की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा सेवा कार्य नहीं हैं। कल्याण करोति निरन्तर, इस सेवा में प्रगृित के पथ पर है। सन्त महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि पीडित मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा हैं। सुरेश चन्द्र सुपारी वालों ने कहा कि सूवा ही हमारा परम धर्म है हम इसें तन, मन, और धन किसी भी प्रकार से कर सकते हैं। संस्था के महासचिव सुनील शर्मा ने शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लि0 के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में 140 भाईओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 110 को लाभान्वित करतेक हुए 39 ट्राइ साईकिल, 32 जोड़ें वैशाखी, 25 कैरी पर्स, 12 कृत्रिम पैर, 21 श्रवण यंत्र, 16 हैन्ड स्टील, 5 वाॅकर वितरण किये गये। कार्यक्रम में डा. चन्द्रभान गुप्ता, केएस साहा, एसके जैन, एडीजीएम बीएचवइएल, सरीन शोरावालें, जगदीश प्रसाद मित्तल, कृष्णदयाल, चम्पालाल भुवालिका, चैं0 दीनानाथ अग्रवाल, केजी माहेश्वरी, मुकुट मंणि शर्मा, हरीश लामा, रामनिवास सर्राफ, हरवंश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।





