सूरत के बिज़नेसमैन राजेश आर.जैन निर्माता बने
सूरत। कश्मीर के सुप्रसिद्ध उर्दू के लेखक ख्वाजा फ़ारूक़ रंजू शाह की नावेल "झील जलती है" पर हिंदी रोमांटिक फीचर फिल्म, "चिनार - "दास्तान- ए - इश्क़" का निर्माण 'शगुन फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड " का बैनर तले हो रहा है। जिसके निर्माता राजेश आर. जैन है और निर्देशक शारिक मिन्हाज है।इस फिल्म से आमिर खान के भाई फ़ैसल खान ९ साल के बाद फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहे है।
फिल्म, "चिनार-"दास्तान- ए - इश्क़" के निर्माता राजेश आर. जैन है।जोकि काफी यंग और अनुभवी इंसान है।और अपना पारिवारिक बिज़नेस सूरत में करते है और बतौर निर्माता पहली फिल्म है।राजेश जैन कहते है, " इसका सब्जेक्ट मुझे काफी अच्छा लगा।और फिल्म इंडस्ट्री में मैं कुछ अलग तरह का काम करना चाह रहा था। इसकारण इसका निर्माण कर रहा हूँ। फिल्म की कहानी की माँग को देखते हुए। इसकी शूटिंग कश्मीर में किया। जहाँ पर शूटिंग करने में काफी मजा आया। दर्शक जिसे देखकर काफी खुश होंगे। "





