कस्बा राधाकुण्ड से युवक के अपहरण का प्रयास विफल

अपहरण के प्रयास का शिकार युवक बन्टी

गोवर्धन। गिरिराज धाम में ताबड़ तोड़ हुई चोरी लूट और स्नैचिंग की वारदातों के जरा सा थमते ही विगत रोज अपराधियों ने अपहरण जैसी वारदात को अंजाम देने का नाकाम प्रयास किया। तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाश थाना क्षेत्र की चैकी राधाकुण्ड के निकट से एक दलित युवक को जबरन बाइक पर बिठाकर अपहरण कर ले गये। किसी तरह उनसे जान बचाकर भागे युवक ने जब अपने परिजनों के साथ थाना पुलिस को अपबीती सुनाई तो पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उन्हें उल्टा हड़काकर वापिस लौटा दिया।

घटनाक्रम के अनुसार विगत रविवार की रात करीब 9ः30 बजे कुसुम सरोवर स्थित कालानी निवासी करीब 22 वर्षीय बन्टी पुत्र महेन्द्र सिंह नगला सांखी में किसी को पैसे देने गया था। पैसे देकर बन्टी जूस पीने के लिये कस्बा राधाकुण्ड चला गया। इसी दौरान छटीकरा रोड की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आये तीन नकाबपोश बदमाशों ने बम्बे की पुलिया पर बन्टी के बराबर में बाइक रोककर उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बन्टी के सिर पर तमंचे की बट जैसे किसी हथियार से प्रहार कर उसे बेहोश सा कर दिया। बदमाशा बन्टी को गौरधाम की शान्त सी रहने वाली कालोनी से होकर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंच गये। स्टेशन के समीप पहुंच कर बन्टी को अचानक होश आ गया और वह बदमाशों से भिड़ गया जिससे उनकी बाइक फिसल गयी और चारों गिर पड़े इसी दौरान मौका देखकर बन्टी वहां से भाग निकला और परिजनों को फोन कर बुला लिया। पुलिस को साथ लेकर उसे खोजने निकले परिजनों को बन्टी परिक्रमा मार्ग मंे बेसुध जमीन पर औंधा पड़ा मिला। परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को अपनी अपबीती बताई तो पुलिस ने उल्टा उन्हें ही धमका कर थाने से भगा दिया। पुलिस ने पीडि़तों की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की और घटना को झूठा बताकर उन्हें भगा दिया। जबकि स्वयं चैकी पुलिस बन्टी को उसके परिजनों के साथ बदहवास हालत में परिक्रमा मार्ग से उठा कर लायी थी। इस तरह पुलिस नेएक अपराध कम करने को पुलिसिया कार्यवाही को ही झुठला दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti