न सुधरनें पर करेगे एसएसपी से शिकायत
राया। कस्बा के मथुरा रोड पर चलने वाले टैम्पों चालकों की मनमानी से दुकानदारों में भारी आक्रोश पनपता जा रहा है। थाने के चन्द कदमों की दूरी पर थाना प्रभारी द्वारा बनाये गये टैम्पों स्टैण्ड के चलते टैम्पों चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शिवगिर मन्दिर से लेकर दुकानदारों के सामने झुण्ड बनाकर टैम्पों को खडे कर देते है। और दुकानदारों के मना करने पर झगडा करने को उतारू हो जाते है। दुकानदार ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक शर्मा, मन्दिर के महन्त सपा गुरू उर्फ सत्य प्रकाश ने बताया कि सुबह से लेकर शाम मन्दिर के गेट से लेकर दुकानों के आगे टैम्पों खडा कर देते है। जिससे हमारी दुकानें प्रभावित हो रही है। हमारी दुकान के ग्राहक रास्ता न मिलने की वजह से आगे बढ जाते है। कई बार लिखित व मौखिक थाना प्रभारी को शिकायत करने के बावजूद भी टैम्पो कमेटी पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं मन्दिर के महन्त ने बताया कि आये दिन मन्दिर में दर्शन करने वाले महिला पुरूष की संख्या कम होती जा रही है। टैम्पों चालकों की मनमानी के चलते हमें भी भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। दो दिन पूर्व दुकानदारों ने इनकी शिकायत कस्बा इंचार्ज धर्मेश यादव से की तो उन्होनें बात को टाल मटोल कर दिया। अब कस्बा के दुकानदारों ने एसएसपी से मिलकर कार्यवाही कराने की माॅग की है। माॅग करने वाले मंेें विपिन चैधरी, टीनू गुरू, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश, वीरेन्द्र सिंह, आदि लोग मौजूद थे।





