मथुरा। सौंख कस्बा के साथ-साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बच्चे, महिलाएं, पुरूष डेंगू से पीड़ित है। पिछले सप्ताह जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती ने क्षेत्र में डाक्टरों की टीम तैयार करने के लिये जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भी दिया था।
कस्बा सहित ग्रामीण आंचल में सैंकडों पीड़ित बच्चें, महिलाऐं भी डेंगू है। 5 सितम्बर सोमवार को सौंख क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया था लेकिन आज तक कोई जिला प्रशासन की ओर से कोई नही आया है और ना डाक्टरों की टीम अभी तक गठित नही हुई है और ना कोई ग्रामणों का चैकप करने के लिये कोई नही आया है। अगर समस्या के समाधान नही हुआ तो आगामी 12 सितम्बर को ग्रामीणों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराज कुन्तल जिलाधिकारी कार्यालय पर शान्ति पूर्ण धारना देने की बात कही है।





