कस्बे में धूमधाम से निकाली गयी बाबा जहारवीर गोगा जी की शोभायात्रा

राया। कस्बा के मंदिर कैमार बन से बाबा जाहरवीर की भव्य शोभायात्रा निकालते हुये श्रद्धालुओं के विशाल समुदाय ने नगर भ्रमण किया। शोभा यात्रा मथुरा रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, माट रोड, हाथरस रोड होते हुये मंदिर परिसर पर पहुंच कर समापन हुई। मंदिर के मंहत ने बताया कि हर वर्ष की भाॅति आज भी मंदिर परिसर में बाबा जहारवीर गौगा जी महाराज का भोग भंण्डारे के साथ रात्रि जागरण कराया गया। इस अवसर पर चुन्नी लाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रहलाद सभासद राम सहाय भगत जी, सत्तो बाबा, रघुवीर प्रसाद शर्मा, भगवान दास, श्याम, गीता देवी, अंजू, राजरानी, प्रवीन कुमार, दीपक पंडित आदि भक्त जनो ने भाग लिया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login