कस्बे में विप्र बन्धुओं द्वारा धूमघाम से निकाली गयी परशुराम शोभायात्रा

महर्षि परशुराम शोभायात्रा में शामिल विप्र समाज के लोग

गोवर्धन। गिर्राज तलहटी में विगत रोज अनेकों सुन्दर और सुसज्जित झांकियों के बीच भगवान विष्णु के पांचवे अवतार महर्षि परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास जी की अध्यक्षता में विद्वानों द्वारा भगवान परशुराम जी, गणेश जी और ब्रजजनों के इष्ट गिर्राज महाराज का विधि विधान से मत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विद्वानों ने व्याख्यान किया। रात्रि में विप्र बन्धुओं द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ सियाराम बाबा ने आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में परशुराम जी के साथ नरसिंह भगवान, महादेव जी, गणेश जी, कृष्ण भगवान की सुन्दर झांकी लोगों के मन को लुभा रही थी। साथ ही मॉ काली का अखाडा चला जो कि आकर्षण का केन्द्र बना रहा। शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार पुष्पवर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया गया। बैंड बाजों की मधुर धुन पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का सन्तोष अग्रवाल, चै0 भगवान सिंह, ठाकुर समाज, खेमचन्द्र शर्मा आदि ने स्वागत किया। शोभायात्रा मुकुट मुखारविंद मंदिर से आरम्भ होकर दसविसा, सौंखअडडा, दानघाटी, बडा बाजार, मोदी खाना, हाथी दरवाजा होते हुए चकलेश्वर पहुंची। इस मौके रमाकांत गोस्वामी, अनिल शर्मा, पंकज शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा टुनटुन, आचार्य जगदीश शास्त्री, श्रीकांत मिश्रा, राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन चन्द कौशिक, भोला नाथ दुबे, मोहन श्याम शर्मा पूर्व चेयरमैन राधाकुण्ड, दिनेशचन्द कौशिक प्रधान प्रतिनिधि, सियाराम शर्मा, भाजपा नेता, रमेश चन्द शर्मा, विनोद दीक्षित, प्रेम स्वामी, गणेश पहलवान, महादेव पाण्डेय आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti