गोवर्धन। कस्बे में दो दिनों के अन्दर दो भिन्न भिन्न स्थानों से अज्ञात चोर दो मोटर साईकिलें चोरी हो गईं। पीडि़तों ने थाना पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत मंगलवार को दोपहर मंे डीग अड्डा स्थित स्टेट बैंक से गंाव पेलखू निवासी लक्ष्मन पुत्र राम स्वरूप की हीरो होण्डा सीडी डीलक्स मोटर साईकिल चोरी हो गई। वहीं बुधवार की दोपहर दानघाटी मन्दिर के निकट गोवर्धन प्लाजा में खडी सकरवा निवासी श्याम कौशिक की हीरो होण्डा पैशन मोटर साईकिल चोरी हो गई। पीडितों ने थाना पुलिस को लिखित सूचना दी है।





