कहीं कैश खत्म तो कहीं देरी से पहुंचा कैश

मथुरा । सौंख कस्बे के स्थानीय स्टेट बैंक कर्मचारियों की मनमानी से ग्राहक काफी परेषान हैं। न तो पर्याप्त कैश मिल पा रहा है और न ही कर्मचारी सही व्यवहार कर रहे हैं।

गुरूवार को भी बैंकों में कोहरे की परवाह किये बिना भीड काफी संख्या में जमा थी। स्टेट बैंक परिसर के सामने सुबह से ही चार लाइनें लग गयी थी। इसमें महिला, बुजुर्गों और युवाओं की अलग अलग लाइनें लगवायी गयी थी। पुलिस को व्यवस्था बनाये रखने में काफी परेशानी रही। वहीं स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक की मनमानी कार्यषैली से लोग काफी आजिज आ गये हैं। लोगों का कहना है कि शाखा प्रबंधक हठधर्मिता अपनाये हुए हैं। मनमर्जी के हिसाब से कैश बांटा जा रहा है। गुरूवार को चार-चार हजार रूपये प्रति ग्राहक के हिसाब से कैश बांटा गया। इसे लेकर ग्राहकों में रोष व्याप्त है। ग्राहकों का कहना है कि उनको पर्याप्त कैश नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते उन्हें रोज लाइन में आकर लगना पड रहा हैं और यही कारण है कि भीड कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बारे में प्रबंधक भरत कुमार ने बताया कि दोपहर तक जरूर ग्राहकों को परेषानी रही लेकिन बाद मे सभी को पर्याप्त कैष बांटा गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti